काफी देर बाद भी जब युवती के परिजन कागजात लेकर नहीं आए तो सीपीयू की दारोगा ने स्कूटी सीज कर दी। युवती ने महिला दारोगा के हाथ से चालान बुक छीनकर उसके कई पन्ने फाड़ दिए। जैसे तैसे सीपीयू दारोगा ने युवती से चालान बुक वापस ली।
इसके बाद मायापुर चौकी पुलिस की मदद से युवती को चौकी ले जाया गया। सीपीयू ने युवती के परिजन को भी बुला लिया। युवती के माफी मांगने पर सीपीयू टीम ने उसे परिजन के साथ भेज दिया।
सीपीयू प्रभारी दिनेश पंवार ने बताया कि युवती के भविष्य को देखते हुए कोई कार्रवाई नहीं की गई। उसे चेतावनी दी गई कि भविष्य में इस तरह की हरकत नहीं होनी चाहिए। युवती ब्रम्हपुरी क्षेत्र की रहने वाली थी।