फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकराल रूप ले रही जंगल की आग, चपेट में आकर स्कूल से घर जा रही छात्रा बुरी तरह झुलसी

Sat, 25 May 2019 01:29 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगोलीहाट/ पिथौरागढ़
विज्ञापन
जंगल की आग में झुलसी छात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जंगल की आग से सुतारगांव की एक बालिका गंभीर रूप से झुलस गई। बालिका करीब 30 फीसदी तक झुलस गई है। सीएचसी गंगोलीहाट में प्राथमिक उपचार करने के बाद बालिका को अल्मोड़ा रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


गंगोलीहाट के सुतारगांव निवासी ममता भट्ट (8) चार किलोमीटर दूर प्राथमिक विद्यालय गंगोलीहाट में पढ़ती है। शुक्रवार को छुट्टी के बाद वह अन्य बच्चों के साथ घर जा रही थी। इस दौरान वह गांव के जंगल में लगी आग की चपेट में आ गई।

आग से उसके हाथ, चेहरा और पैर बुरी तरह से जल गए और कपड़े बदन से चिपक गए। उसकी चीख सुनकर घबराए बच्चों ने गांव पहुंचकर इसकी जानकारी लोगों को दी। इसके बाद गांव के लोगों ने ममता को सीएचसी गंगोलीहाट पहुंचाया, जहां पर डा. शंकर दत्त सूंठा ने उपचार के बाद उसे अल्मोड़ा रेफर कर दिया।
विज्ञापन


डॉक्टर के अनुसार बच्ची 30 प्रतिशत तक झुलसी है। उसके पिता मजदूरी करके परिवार को पालते हैं। ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष देवेंद्र भट्ट ने इस घटना को वन विभाग की लापरवाही बताते हुए ममता के परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता देने और ममता का उपचार कराने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें