फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान मालिक के नाबालिग बेटे से हुआ प्यार तो उसे ही भगा ले गई युवती और फिर...

Mon, 22 Jul 2019 11:51 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : pixabay
विज्ञापन
प्रेम प्रसंग के चलते एक युवती पर नाबालिग प्रेमी को अगवा करने का आरोप लगा है। नाबालिग के पिता ने युवती और उसके जीजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


जगतपुरा ट्रांजिट कैंप निवासी एक व्यक्ति के घर पर कुशीनगर यूपी निवासी इंद्रावती उर्फ इंदू किराए पर रहती थी। इसी दौरान इंदू की मकान मालिक के नाबालिग बेटे से नजदीकियां बढ़ गईं। कुछ दिन पहले परिवार को मामले का पता चला तो उन्होंने दोनों के संबंधों का विरोध किया।
विज्ञापन

नाबालिग प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी

मामला पुलिस तक पहुंचा तो युवती नाबालिग प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ गई। पुलिस ने बमुश्किल युवती को समझाकर मामला शांत कराया। 17 जुलाई को नाबालिग घर से अटरिया मंदिर गया था लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला। उसका मोबाइल भी बंद है।

युवती भी उसी दिन से गायब है। मकान मालिक ने इंदू और उसके जीजा पिंटू उर्फ प्रमोद पर बेटे के अपहरण का आरोप लगाया है। एसओ वीडी जोशी ने बताया कि युवती और उसके जीजा के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें