शोर मचाने पर उसने गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी और उसे एक कमरे में छोड़कर फरार हो गया। युवती ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि इस दौरान कोतवाली में तैनात एक दरोगा ने युवती की शिकायत सुनने की बजाए उल्टा उसे धमकाना शुरू कर दिया और उसे बाहर निकलने की बात कही।
इससे नाराज युवती ने कोतवाली में हंगामा कर दिया। मामले की जानकारी कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह को लगी तो उन्होंने युवती की शिकायत सुनी। साथ ही युवती को आश्वासन दिया कि हरसंभव मदद की जाएगी। इसके बाद जाकर युवती शांत हुई। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।