फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से 10 दिन पहले युवती ने दुल्हे को किया इनकार, लेकिन वजह जान आप भी देंगे शाबाशी

Thu, 15 Feb 2018 07:54 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
dowry
विज्ञापन

दस दिन बाद युवती के हाथों में मेहंदी रचनी थी। लेकिन कुछ ऐसा हो गया कि उसने शादी से मना कर दिया। वजह जानकर आप भी उसका साथ देंगे। शादी से 10 दिन पहले दहेज की मांग करने वाले रेलवे कर्मचारी और उसके परिजनों के खिलाफ तहरीर दी गई है।

विज्ञापन


पीड़ित पक्ष ने बुधवार को हर्रावाला पुलिस चौकी पर तहरीर देकर दहेज लोभी परिवार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। समर्थन में रेलवे कर्मचारी से बातचीत की रिकार्डिंग भी दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हर्रावाला क्षेत्र की एक युवती का रिश्ता डेढ़ साल पहले जोगीवाला के एक रेलवे कर्मचारी के साथ तय हुआ था। पांच अक्तूबर को सगाई के बाद 12 फरवरी को लगन दिया गया था। 23 फरवरी को शादी तय थी। लड़की पक्ष कार्ड वितरित करने के साथ ही शादी की तैयारियों में जुटा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि रेलवे कर्मचारी ने दो दिन पहले फोन कर लड़की के पिता और मामा से कम दहेज देने को लेकर नाराजगी जताई। मामा ने उसकी पूरी बात रिकॉर्ड कर ली। इसी बीच युवती ने दहेज लोभी परिवार में शादी करने से साफ मना कर दिया।

पीड़ित पक्ष ने बुधवार को हर्रावाला पुलिस चौकी पहुंचकर आरोप लगाया कि रेलवे कर्मचारी और उसके परिजनों द्वारा दहेज की मांग की जाज की मांग पूरी न होने पर वह शादी तो रही है। दहेड़ने की धमकी दे रहे हैं। हर्रावाला चौकी प्रभारी ब्रजपाल सिंह ने बताया कि लड़की पक्ष की तरफ से तहरीर आई है, उसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें