देहरादून में रीठा मंडी के पास एक स्कूटी और ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर में स्कूटी सवार युवती की मौत हो गई।
मंगलवार को थाना कोतवाली नगर को सूचना मिली की रीठा मंडी के पास एक स्कूटी तथा एक ट्रैक्टर ट्राली का एक्सीडेन्ट हो गया है। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और तथा स्कूटी सवार घायल युवती को उपचार हेतु दून अस्पताल पहुंचाया गया।
जहां उपचार के वक्त युवती की मृत्यु हो गयी। मृतका की पहचान आशा (17) पुत्री केवल राम निवासी सिंगल मंडी, कुसुम विहार के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
बताया गया कि मृतका के रिश्तेदार दून अस्पताल में एडमिट थे, जिनसे मिलने मृतका दून अस्पताल जा रही थी।
पुलिस द्वारा शव का पंचायत नामा भर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।