फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कार दुर्घटना में घायल बच्ची की अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिपुर-कोटी-मीनस राज्य राजमार्ग पर छिबरौ पावर हाउस के पास कार के खाई में गिरने से घायल हुई बच्ची की देहरादून में एक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। बच्ची के पिता की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे में कार में लिफ्ट मांग कर बैठे युवक की पहले ही मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


कालसी ब्लॉक के दोऊ गांव निवासी जयपाल (32) का खेरूवा तुनिया खेड़ा में प्रोविजन स्टोर है। वह बीते बुधवार को खमरौली स्थित अपने ससुराल से बेटी ताशी चौहान (4) को कार में लेकर अपनी दुकान की ओर जा रहे थे। छिबरौ पावर हाउस के पास कार अनियंत्रित होकर 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस दौरान कार में लिफ्ट मांग कर बैठे हिमाचल प्रदेश के सिरमौर के जामना निवासी अंकित (25) की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि, जयपाल और ताशी चौहान दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें देहरादून स्थित हायर सेंटर में भर्ती करवाया गया था।
रविवार की सुबह अस्पताल में ताशी चौहान ने दम तोड़ दिया। उसके पिता का उपचार वेंटिलेटर पर चल रहा है। थाना प्रभारी भुवनचंद पुजारी ने बताया कि ताशी चौहान की मृत्यु की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें