IIडीएवी महाविद्यालय की ओर से आयोजित अंतर महाविद्यालय बास्केटबाल प्रतियोगिता में रविवार को पुरुष वर्ग का खिताबी मुकाबला खेला गया। इसमें डीएवी पीजी कॉलेज की टीम ने चैंपियनशिप अपने नाम की।
I
Iदून इंटरनेशनल स्कूल में खेले गए खिताबी मैच में डीएवी की टीम ने एसआरटी कैंपस टिहरी की टीम को 97-67 से हराया। इससे पहले एसजीआरआर एवं एचआईटी के बीच हुए मुकाबले में एचआईटी ने जीत दर्ज। दूसरा मुकाबला राठ महाविद्यालय पैठानी एवं आईटीएम के बीच हुआ। इसमें आईटीएम ने जीत हासिल की। तीसरा मैच डीएवीपी एवं बीजीआर कैंपस पौड़ी के बीच संपन्न हुआ। इसमें डीएवी ने जीत दर्ज की। अंत में खिताबी मुकाबले की विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
I
I
I
Iइस मौके पर प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार सिंह, खेल सचिव डॉ. जसविंदर सिंह गोगी, प्रो. मोहित बिष्ट, डॉ. अतुल सिंह, प्रो. हरि ओम शंकर, प्रो. मनोज कुमार जादौन, प्रो. शिखा नागलिया, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. अपूर्व मावई आदि मौजूद रहे।I