फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती हुई फरार, परिजनों में 'संग्राम'

Sun, 06 Oct 2013 01:07 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी देहरादून में दो पक्षों में लड़के-लड़की के गुम हो जाने पर जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर अपने बच्चों को भगाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


दून के दीपनगर में एक युवक द्वारा लड़की को भगाने का मामला प्रकाश में आया है। शनिवार देर रात तक भी जब युवती अपने घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी ढूंढबीन शुरु कर दी।

लड़के के साथ देखे जाने की सूचना
आस पड़ोस और नाते रिश्तेदारों के यहां भी युवती के न मिलने पर परिजन परेशान हो घर लौट ही रहे थे कि तभी किसी व्यक्ति ने युवती के पास के ही एक लड़के के साथ देखे जाने की सूचना दी।
विज्ञापन


इस पर युवती के परिजन युवक के घर जा धमके और युवती को भगा ले जाने का आरोप मढ़ने लगे। थोड़ी ही देर में मामले ने इतना तूल पकड़ लिया कि नौबत मारपीट तक पहुंच गई। दोनों पक्षों में मामले को लेकर जमकर लात घूंसे भी चले।
विज्ञापन


बीच बचाव कर दोनों पक्षों को शांत करवाया
मामला जब नेहरू कॉलोनी थाने में पंहुचा तब जाकर पुलिस ने बीच बचाव कर दोनों पक्षों को शांत करवाया और मामले की जांच शुरु कर दी। पुलिस युवक-युवती को तलाश रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें