एक युवती ने अपने पिता पर घटना के 16 साल बाद छेड़खानी का आरोप लगाया है। केरल के रहने वाली इस युवती का आरोप है कि जब वह नाबालिग थी तो उसके पिता ने उसके साथ गलत हरकत की थी। मामले में केरल में जीरो एफआईआर हुई, जिसे अब कैंट थाने में मुकदमे के रूप में दर्ज किया गया है।
घटना मई से जून 2008 की बताई है। युवती की उम्र उस वक्त 09 साल थी। पीड़िता की मां देहरादून में काम करती थी। उन्हें एक सरकारी आवास मिला हुआ था। युवती का कहना है कि उस वक्त उसके पिता ने गलत हरकत की।
ये भी पढ़ें...Uttarkashi Mosque Dispute: पथराव और लाठीचार्ज की घटना के बाद आज तीसरे दिन खुला बाजार, आगे की है ये रणनीति
यह हरकत कई बार की गई, लेकिन उसे उस वक्त समझ नहीं थी कि उसके साथ क्या हुआ है। अब उसने केरल में शिकायत की है। इंस्पेक्टर कैंट कैलाश चंद भट्ट ने बताया कि केरल से आई एफआईआर को दर्ज किया गया है। मामले में जांच की जा रही है।