देहरादून के झाझरा स्थित आर्मी अपार्टमेंट की छठी मंजिल की छत से गिरकर एक छात्रा की मौत हो गई। छात्रा फाइबर शीट पर चलते समय फोन पर बात कर रही थी। उसी समय शीट के टूट जाने के कारण कारण वह 70 फीट नीचे आ गिरी। जिलाधिकारी के आदेश पर शव को बिना पोस्टमार्टम के परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
बिहार निवासी उमा शंकर शर्मा अपने परिवार के साथ झाझरा स्थित आर्मी अपार्टमेंट के 408 नंबर के फ्लैट में किराये पर रहता है। शर्मा की 14 साल की बेटी अंशिका कक्षा आठ की छात्रा थी।
सोमवार को अवकाश होने के कारण अंशिका धूप सेंकने के लिए सुबह नौ बजे के करीब छठी मंजिल पर चली गई। छत पर बरसात से बचने के लिए फाइबर शीट लगाई गई है।