फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Rain: बारिश में नहाते हुए फिसला पैर, नदी में बही 17 साल की किशोरी, राजधानी की सड़कें हुईं जलमग्न

Mon, 08 Jul 2024 03:06 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

उत्तराखंड के लगभग सभी जिलों में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। इसी बीच राजधानी देहरादून से बुरी खबर सामने आई है। 
विज्ञापन
नदी के पास लगी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर के बाहर बारिश में नहा रही एक किशोरी पैर फिसलने से बिंदाल नदी के तेज बहाव में बह गई। पुलिस और एसडीआरएफ ने किशोरी की तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। घटना के बाद से किशोरी के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसडीआरएफ लालपुल से लेकर कई किलोमीटर के दायरे में सर्च ऑपरेशन में जुटी हुई है।

विज्ञापन


घटना सत्तोवाली घाटी की है। दोपहर करीब एक बजे तेज बारिश शुरू हुई। यह इलाका बिंदाल नदी के किनारे बसा हुआ है। यहीं पर स्वर्गीय नहीम का परिवार भी रहता है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उनकी 17 वर्षीय बेटी फिजा बारिश में नहाने के लिए घर के आंगन में आई थी। इस बीच बिंदाल नदी में अचानक पानी का तेज बहाव शुरू हो गया। नहाते वक्त फिजा का पैर फिसला और वह नदी के बहाव में गिर गई। वहां पर उसने एक पेड़ को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन उसकी पकड़ मजबूत नहीं बन पाई। बहाव इतना तेज था कि फिजा एकाएक उसमें बहती चली गई। जब तक लोगों को फिजा बहती दिखी तब तक नदी किनारे लोग भी लालपुल तक पहुंच गए। यहां आकर फिजा एकदम ओझल हो गई।

ये भी पढ़ें....Uttarakahnd: कितना भी पैसा दो पर नहीं सुधारेंगे स्कूल...एक सप्ताह के भीतर प्रगति न होने पर रोका जाएगा वेतन
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर वहां पटेलनगर पुलिस और फायर ब्रिगेड का रेस्क्यू दल भी आ पहुंचा। कुछेक कर्मचारियों ने नदी में फिजा को तलाशने का प्रयास किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। दोपहर करीब तीन बजे वहां एसडीआरएफ की डाइविंग टीम को बुलाया गया। एसडीआरएफ के जवानों ने लालपुल से लेकर कई किलोमीटर के दायरे में सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन फिजा का कहीं पता नहीं चला। एसडीआरएफ की टीम का यह ऑपरेशन देर शाम तक जारी रहा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें