इसके बावजूद किशोरी मौका पाकर घर से निकल गई तथा रायसी पहुंच गई। इसके बाद उसने किसी दूसरे युवक को फोन कर उसे रायसी बुला लिया तथा इसके बाद किशोरी दूसरे युवक के साथ चली गई।
इसकी जानकारी होने पर परिजनों ने किशोरी की काफी तलाश की लेकिन उसका कहीं भी कोई अता पता नहीं चल सका। बाद में किशोरी के परिजनों ने इस बारे में लक्सर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी।
इसके बाद से वे भी हैरान थे कि वह किसी दूसरे के साथ कैसे चली गई । पुलिस ने किशोरी के प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरा मामला सामने आया। कोतवाल त्रिवेंद्र सिंह राणा ने बताया कि किशोरी के किसी युवक के साथ जाने की बात सामने आई है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।