फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्रेशन में आई फेल छात्रा, बाल आयोग ने स्कूल को लताड़ा

Thu, 21 Jul 2016 10:58 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
कांवेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल में 11वीं में फेल होने पर डिप्रेशन में आई छात्रा की शिकायत पर बाल संरक्षण आयोग सामने आ गया है। आयोग के उपाध्यक्ष शैलेंद्र शेखर करगेती ने स्कूल पहुंचकर मामले की जांच की। आयोग ने मुख्य शिक्षा अधिकारी से स्कूल की माइनॉरिटी का ब्यौरा भी तलब किया है।
विज्ञापन


सीजेएम में एक छात्रा को 11वीं में फेल कर दिया गया। मामले में तीन महीने से अभिभावक स्कूल की सिस्टर ग्रेटा से मिलने के लिए चक्कर काट रहे हैं, लेकिन वह मुलाकात नहीं कर रही हैं। फेल होने की वजह से छात्रा डिप्रेशन में चली गई है।

छात्रा की मां भी इस वजह से डिप्रेशन में चली गई हैं और दिल की मरीज बन गई। मामले की शिकायत अभिभावकों ने राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग से की। बुधवार को बाल आयोग के उपाध्यक्ष शैलेंद्र शेखर करगेती, मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी खाली और आरटीई प्रभारी तृप्ता शर्मा सीजेएम पहुंचे। 
विज्ञापन


छात्रा से मिलकर हल निकाले: उपाध्यक्ष बाल आयोग
बाल आयोग के उपाध्यक्ष ने स्कूल प्रशासन को आदेश दिए कि वह छात्रा से मिलकर उसकी परेशानी का हल निकाले। इसके लिए आरटीई प्रभारी तृप्ता शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अभिभावकों की शिकायत पर स्कूल की सिस्टर ग्रेटा को लताड़ लगाते हुए निर्देश दिए कि वह अभिभावकों से बात करें। सीईओ एसपी खाली को निर्देश दिए कि वह तत्काल माइनॉरिटी वाले स्कूल सीजेएम का पूरा ब्यौरा (कितने माइनॉरिटी छात्र, कितने शिक्षक, माइनॉरिटी छात्रों का कितना शुल्क) उन्हें उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें