फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे समुदाय के युवक संग गई युवती ने कोतवाली की बैरक में लगाई फांसी, देहरादून में तनाव

Wed, 30 May 2018 07:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
protest on girl suicide - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

देहरादून से दुसरे समुदाय के एक युवक के साथ गई युवती ने नजीबाबाद कोतवाली के बैरक में फांसी लगा ली। जिसके बाद देहरादून में युवती के परिजन और हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश पैदा हो गया।

विज्ञापन


मंगलवार को सुबह रायपुर थाने के बाहर तनावपूर्ण स्थिति बन गई। परिजन युवक के खिलाफ रायपुर थाने में धरना प्रदर्शन पर बैठ गए और जाम लगा दिया।

बता दें कि युवती जावेद नाम के युवक के साथ गई थी और नजीबाबाद पुलिस ने सोमवार को युवती को बरामद किया था।

विज्ञापन

रात में किसी समय युवती ने फांसी लगा ली

raipur police station - फोटो : amar ujala
सोमवार की रात में युवती को एक महिला कांस्टेबल के साथ बैरक में सोने भेज दिया गया। इसी बीच रात में किसी समय युवती ने फांसी लगा ली।

इस बात की सूचना मिलने के बाद देहरादून में मृतका के परिजनों ने मंगलवार को थाने के सामने प्रदर्शन किया। भीड़ का आक्रोश बढ़ता देख एसडीएम सदर प्रत्युष कुमार रायपुर थाने पहुंचे और परिजनों का समझाने का प्रयास किया।

सीओ डालनवाला जया बलूनी ने भी परिजनों से बात कर उन्हें शांत करने की कोशिश की। लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने और सड़क पर जाम लगा दिया। दोनों तरफ पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों को रोक दिया। विधायक उमेश शर्मा काऊ और कई कांग्रेसी नेता भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद तपोवन चौक पर भी गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया। हालांकि दोपहर बाद जाम खोल दिया गया, लेकिन युवती के परिजन थाने में जमे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें