फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की: बुखार से 11 साल की बच्ची की मौत, अब तक 17 की जा चुकी जान

Sun, 06 Oct 2019 10:13 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर(रुड़की)
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तराखंड के रुड़की में भगवानपुर के बाद अब लक्सर क्षेत्र में भी बुखार ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार को बसेड़ी गांव में एक बच्ची की मौत हो गई। बताया जा रहा है बच्ची बुखार से पीड़ित थी जबकि गांव के दर्जनों ग्रामीण अस्पताल में इलाज करा रहे हैं।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही एसडीएम ने स्वास्थ्य विभाग को गांव में कैंप करने के साथ ही कीटनाशक के छिड़काव के निर्देश दिए। इसके बाद सीएचसी के डॉक्टरों की टीम ने गांव पहुंचकर बुखार पीड़ितों की जांच की। बता दें कि बुखार भगवानपुर क्षेत्र के तीन गांवों में 16 ग्रामीणों की जान ले चुका है।

करीब दो सप्ताह पहले कस्बे के सीमली मोहल्ले में डेंगू के दर्जनों संदिग्ध मरीज सामने आए थे। कई में स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू पॉजिटिव होने की पुष्टि की थी। अभी सीमली मोहल्ले में डेंगू का प्रकोप खत्म भी नहीं हुआ कि बुखार ने बसेड़ी खादर गांव में पांस पसारने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


ग्रामीण अनिल, राजू, फैयाज अहमद, संदीप चौधरी और वसीम का कहना है कि इस समय गांव के अनेक लोग बुखार से पीड़ित हैं। ग्रामीण जोगिंदर, आकिल और नरेंद्र ने बताया कि जांच कराने पर खून में प्लेटलेट्स कम हो रहा है। इससे लोगों को डेंगू का खतरा सता रहा है। गांव के जॉनी कुमार ने शनिवार को एसडीएम से मुलाकात कर इसकी जानकारी दी।

साथ ही यह भी बताया कि शुक्रवार को बुखार के चलते मुर्सलीन की 11 वर्षीय बेटी सानिया की मौत हो गई। साथ ही कई लोग अलग-अलग अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। एसडीएम पूरण सिंह राणा ने सीएचसी अधीक्षक को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सीएचसी चिकित्साधीक्षक डॉ. अनिल वर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप लगाकर बुखार से पीड़ित लोगों की जांच कर रही है। बच्ची की मौत के कारणों की भी जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें