करे कोई, भरे कोई, की तर्ज पर सीबीएसई बोर्ड की गलती एक छात्रा फेल हो गई है। बोर्ड ने एक ऐसी छात्रा को दो विषयों में अनुपस्थित दिखाया है। जिसने पूरी परीक्षाएं दी हैं। बोर्ड की इस गलती से छात्रा बेहद तनाव में है। हालांकि स्कूल इस मामले बोर्ड को लिख रहा है।
सेंटएंस स्कूल की कक्षा 12 की छात्रा निकिता गोयल को सीबीएसई बोर्ड ने परीक्षा परिणाम दो विषयों इंग्लिश और मैथ्स में अनुपस्थित दिखाया है।
वहीं छात्रा का कहना है कि उसने सभी विषयों की परीक्षा दी है। वह किसी भी पेपर में अनुपस्थित नहीं रही है। बोर्ड की इस गलती के कारण छात्रा बेहद दु:खी और परेशान है।