देहरादून में काफी दिनों से पीछा कर रहे युवक को युवती ने ऐसा सबक सिखाया कि मनचला उसके पैरों पर गिर पड़ा।
यहां सहारनपुर चौक के पास सोमवार को युवती ने मनचले युवक की पिटाई कर उसका इश्क का भूत उतार दिया। वह काफी दिनों से पीछा कर युवती को परेशान कर रहा था।
जमा हुए लोगों में से कई युवकों ने उसकी पिटाई करने के साथ स्कूटी भी क्षतिग्रस्त कर दी। युवती के पैर पकड़कर माफी मांगने के बाद उसे जाने दिया गया।
एक युवक काफी दिनों से आईएसबीटी रोड पर रहने वाली युवती का पीछा कर रहा था। वह कई बार अश्लील हरकत कर चुका था। युवती बार-बार उसकी करतूत को अनदेखा कर रही थी।