फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रैक्टिस के दौरान एथलीट पर तीन भालुओं ने किया हमला, दोनों पैर हुए फ्रैक्चर, हायर सेंटर रेफर

Sat, 29 Dec 2018 10:02 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लैंसडौन/जयहरीखाल
विज्ञापन
bear - फोटो : डेमो
विज्ञापन

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में जयहरीखाल- लैंसडौन मार्ग पर दौड़ के अभ्यास को निकली एक एथलीट युवती निशा राणा ने तीन भालुओें से जान बचाने के प्रयास में सड़क से नीचे छलांग लगा दी, जिससे वह घायल हो गई।

विज्ञापन


सेना की टीम ने घायल एथलीट को सेना के चिकित्सालय पहुंचाया। जहां एथलीट के दोनों पैरों में फ्रैक्चर होने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जयहरीखाल ब्लाक के अंतर्गत ग्राम त्यूरा निवासी  एथलीट निशा राणा (22) पुत्री नायब सूबेदार एमएस राना ने बताया कि वह कई सालों से दौड़ का अभ्यास करती आ रही है।

अन्य दिनों की तरह शुक्रवार को भी वह सुबह पांच बजे दौड़ के लिए निकली थी। वह जयहरीखाल-लैंसडौन मार्ग पर झारा पानी के निकट कच्ची पगडंडी से चर्च रोड की तरफ दौड़ लगा रही थी। इस दौरान तीन भालू सामने आ गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

खतरे को भांपते हुए वह झारापानी रोड की ओर वापस भागने लगी। भालू को पीछे भागते देख वह पैदल मार्ग से जयहरीखाल लैंसडौन मुख्य मार्ग पर आ गई और कुछ दूर दौड़ने के बाद करीब  12 फीट सड़क के नीचे छलांग लगा दी।

इसी बीच नियमित दौड़ पर गढ़वाल राइफल्स के जवान भी दौड़ लगाते हुए सड़क पर पहुंच गए। जवानों को सड़क पर आता देख भालू जंगल की ओर भाग गए। सैनिकों ने युवती को उठाकर अस्पताल पहुंचाया।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें