कार्यवाहक एसओ गोविंद सिंह ने बताया कि नेपाल सीमा, राष्ट्रीय संपत्तियों के अलावा रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस अड्डे, होटलों, स्कूलों और धार्मिक स्थलों पर पुलिस को निगरानी बढ़ाने को कहा गया है।
शारदा बैराज चौकी प्रभारी एसआई सुरेंद्र खड़ायत ने बताया कि एसपी के निर्देश पर बनबसा बैराज के रास्ते भारत-नेपाल आवागमन करने वालों की सघन तलाशी ली जा रही है।
एसएसबी 57वीं वाहिनी ई कंपनी के कमांडर आनंद सिंह भंडारी ने बताया कि थर्टी फर्स्ट, नववर्ष और गणतंत्र दिवस को देखते हुए सीमा पर पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है। उधर, एसएसबी 57वीं वाहिनी धनुषपुल स्थित ए कंपनी ने भी सीमा पर की पेट्रोलिंग बढ़ाई है।