फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh: कौड़ियाला में डूबे गाजियाबाद के पर्यटक का शव बरामद, पांच दिन तक चला रेस्क्यू अभियान

Thu, 11 Jun 2026 12:08 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

कौड़ियाला में डूबे गाजियाबाद के पर्यटक का शव बराम आज बरामद कर लिया गया। पर्यटक को ढूंढने के लिए पांच दिन तक रेस्क्यू अभियान चला।
विज्ञापन
पर्यटक का शव बरामद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋषिकेश कौड़ियाला क्षेत्र में गंगा नदी में डूबे गाजियाबाद निवासी युवक का शव पांच दिन बाद शिवपुरी क्षेत्र से बरामद कर लिया गया। एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस के संयुक्त अभियान के तहत लगातार चलाए गए सर्च ऑपरेशन के बाद बुधवार को शव बरामद हुआ।

विज्ञापन


छह जून  की शाम करीब 6:15 बजे कौड़ियाला स्थित रिवेरा रेस्ट्रो के समीप एक व्यक्ति के गंगा नदी में डूबने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची और तत्काल खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया गया।

क्षेत्रों में लगातार चला सर्च अभियान
डूबे व्यक्ति की पहचान 40 वर्षीय आशीष जैन निवासी इंदिरापुरम, गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई थी। घटना के बाद एसडीआरएफ ने स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर नदी के विभिन्न संभावित क्षेत्रों में लगातार सर्च अभियान चलाया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: गर्भवती पत्नी का कराया लिंग परीक्षण, बेटी होने पर ढाया कहर, करंट लगाया, क्रूरता की हदें पार

एसडीआरएफ की टीमों ने पिछले कई दिनों से उपलब्ध सभी संसाधनों और आधुनिक सर्च तकनीकों का उपयोग करते हुए अभियान जारी रखा। बृहस्पतिवार को एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान शिवपुरी क्षेत्र से युवक का शव बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान आशीष जैन के रूप में की। एसडीआरएफ निरीछक कविन्द्र सजवान ने  बताया कि क्षेत्र में पूर्व से लापता अन्य व्यक्तियों की तलाश के लिए भी सर्च अभियान लगातार जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें