फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपेश्वर में 21 दिन बाद खुला घाट-नंदप्रयाग मोटर मार्ग

Fri, 22 Jul 2016 11:33 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
ghat nandprayag motor marg - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गोपेश्वर में गत 21 दिनों से बंद घाट-नंदप्रयाग मोटर मार्ग खुलने से दर्जन भर गांव के लोगों ने राहत की सांस ली। उधर, बदरीनाथ, केदारनाथ हाईवे पर शुक्रवार को यातायात सुचारु है। वहीं अभी चमोली जिले में 33 ग्रामीण मोटर मार्ग बंद हैं।
विज्ञापन


काफी दिनों से बंद घाट-नंदप्रयाग मोटर मार्ग गुरुवार देर रात साढ़े 11 बजे खुलने के बाद लगभग एक दर्जन गांव के लोगों ने राहत की सांस ली है। मार्ग खुलने के बाद क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुचारू हो गई है। गोपेश्वर में शुक्रवार की सुबह बारिश होने की खबर है। उत्तरकाशी के पहाड़ी इलाकों में बारिश होने की सूचना है।

उधर, कुमाऊं मंडल में चंपावत, बागेश्वर सहित अधिकतर पहाड़ी इलाकों में बारिश हुई। चंपावत जिले में फिलहाल पांच संपर्क मार्ग बंद पड़े हैं।

गुलाबाकोटी में बुधवार को हुआ बदरीनाथ हाईवे दो दिन बाद वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारु हो गया था। गुलाबकोटी में हाईवे के सुचारु होने के बाद बदरीनाथ, जोशीमठ, पाडुकेश्वर, गोविंदघाट, पीपलकोटी और चमोली में रोके गए यात्री वाहनों की आवाजाही सुचारु कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें