फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटर लिस्ट से नाम कट गया था तो अब जुड़वा लें

विज्ञापन
विज्ञापन
निकाय और लोकसभा चुनावों में वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो अब जुड़वाने का मौका है। इसके लिए एक अगस्त से 30 सितंबर तक मतदाता सूची को अपडेट किया जाना है। इसमें नए मतदाताओं का नाम भी शामिल किया जाएगा। हर साल की तरह इस बार भी आगामी एक जनवरी को नई वोटर लिस्ट प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी प्रशासन रामजीशरण शर्मा ने बताया कि इस संबंध में राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या की ओर से सभी जिलों को पत्र भेजे हैं। इसके आधार पर मतदाता सूची को अपडेट किया जाना है। उन्होंने बताया कि सभी तहसीलों को इस बाबत निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सूची में 18 वर्ष या इससे अधिक के युवा नाम जुड़वा सकते हैं। इसके साथ ही यदि किसी मतदाता का नाम सूची से किन्हीं कारणवश कट गया था वे भी अपने प्रमाणपत्रों के साथ संबंधित बीएलओ के माध्यम से अपना नाम इस सूची में जुड़वा सकते हैं।
विज्ञापन

ये रहेगा कार्यक्रम
एक से 31 अगस्त : पुरानी मतदता सूची का सत्यापन और नए मतदाता स्वीप केंद्रों के माध्यम से जोड़े जाएंगे।
एक से 30 सितंबर : बीएलओ घर जाकर मतदाता का नाम जोड़ने के साथ सत्यापन की कार्रवाई भी जारी रखेंगे।
15 सितंबर से 16 अक्तूबर : मतदाता सूची तैयार की जाएगी।
15 अक्तूबर से 30 नवंबर : मतदाता सूची आपत्तियों के लिए प्रकाशित की जाएगी।
एक जनवरी 2020 : सभी आपत्तियों को दूर करने के बाद नई मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें