फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से यहां मिलेंगे उत्तराखंड उदय महोत्सव के फ्री पास, तीन नवंबर को होगा मेगा ऑडिशन

Thu, 02 Nov 2017 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के मौके पर चार नवंबर को पवेलियन मैदान में होने वाले ‘द्वितीय उत्तराखंड उदय सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक महोत्सव’ के मुफ्त पास आज से मिलेंगे।
विज्ञापन


अमर उजाला कार्यालय, पटेलनगर समेत शहर के चार स्थानों से यह पास लिए जा सकते हैं। कार्यक्रम में जहां प्रदेश के सभी प्रमुख कलाकार मंच पर पहाड़ की संस्कृति की झलक पेश करेंगे, वहीं पारंपरिक वेशभूषा में होने वाले फैशन शो में आम दर्शक भी हिस्सा ले सकेंगे। इसके लिए तीन नवंबर को सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में शाम तीन बजे से ऑडिशन होंगे।

कार्यक्रम में पद्मश्री बसंती बिष्ट, ओम बधाणी, पूनम सती, रेखा धस्माना उनियाल, लोकप्रिय गायिका संगीता ढौंडियाल, प्रसिद्ध गायक रजनीकांत सेमवाल, जौनसारी गायक सनी दयाल, अमित सागर, हेमा करासी, शाश्वत पंडित सुरों का जादू बिखेरेंगे।
विज्ञापन


डॉ. राकेश भट्ट के निर्देशन में उत्सव ग्रुप की टीम भी प्रस्तुति देगी। विकास फाउंडेशन के अध्यक्ष विकास नेगी ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को उत्तराखंड उदय सम्मान प्रदान किया जाएगा।

यहां से प्राप्त करें मुफ्त पास

शिक्षा, चिकित्सा, उद्योग, स्वरोजगार, खेल, साहित्य, कला एवं शिल्प, पर्यावरण, महिला सशक्तीकरण, सामाजिक कार्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इसके अलावा स्टार्टअप, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत अवॉर्ड, डिजिटल इंडिया अवॉर्ड के लिए भी आवेदन करना होगा। विशेष सहयोगियों को पीपुल्स च्वाइस अवॉर्ड प्रदान किया जाएगा।

यहां से प्राप्त करें मुफ्त पास
कार्यक्रम के मुफ्त पास अमर उजाला कार्यालय, पटेलनगर, बलूनी क्लासेज नेहरू कॉलोनी, एफसीआई इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, अविरल क्लासेज राजपुर रोड से प्राप्त किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

तीन नवंबर को मेगा ऑडिशन

तीन नवंबर को चित्रकला प्रतियोगिता
तीन नवंबर को सुबह नौ बजे से स्कूली बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता होगी। इसमें करीब 100 स्कूलों के 2000 बच्चे हिस्सा लेंगे। सुबह नौ बजे से शुरू होने वाली प्रतियोगिता में कक्षा छह से आठ और नौ से 12 दो वर्गों में छात्र-छात्राएं हिस्सा ले सकते हैं।

उन्हें चित्रकला का विषय कार्यक्रम स्थल पर ही बताया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ चित्र बनाने वाले तीन-तीन विजेताओं को डॉल्फिन इंस्टीट्यूट ऑफ बायोमेडिकल एंड साइंसेज की ओर से नगद पुरस्कार और 10-10 को सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे। सभी प्रतिभागियों को अमर उजाला, विकास फाउंडेशन एवं वरदान की ओर से प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे।

तीन नवंबर को मेगा ऑडिशन
हल्द्वानी और देहरादून में हुए ऑडिशन में से चुने गए प्रतिभागियों को तीन नवंबर को दोपहर तीन बजे से आईएसबीटी रोड स्थित सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में मेगा ऑडिशन में हिस्सा लेना होगा। इसी दिन गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी समेत राज्य के अन्य क्षेत्रों की वेशभूषा पर आधारित फैशन शो के ऑडिशन भी होंगे। निशुल्क ऑडिशन से चुने जाने वाले कलाकारों को चार नवंबर को पवेलियन मैदान में होने वाले ग्रैंड फिनाले में प्रतिभाग का मौका मिलेगा। साथ ही आकर्षक नगद पुरस्कार और उपहार भी मिलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें