फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज निर्माण में लैंगिक समानता जरूरी

विज्ञापन
अंरराष्ट्रीय महिला दिवस से पूर्व महिला अधिकारियों की बैठक लेते जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवा
विज्ञापन
समाज निर्माण में लैंगिक समानता जरूरी है। महिलाएं किसी भी कार्य में पुरुषों से पीछे नहीं है। ये बातें जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पूर्व शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में महिला अधिकारियों और कर्मचारियों से मुखातिब होते हुए कहीं।
विज्ञापन

वहीं, शनिवार को 40 बालिकाओं को सम्मानित करने को लेकर भी जिलाधिकारी ने अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। इससे पहले बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि जहां महिला की लीडरशिप होती है, उस कार्य की प्रगति पुरुष लीडरशिप के मुकाबले अधिक होती है। कहा कि समाज में जो कार्य सामान्य तौर पर महिला और पुरुष के लिए अलग-अलग आरक्षित हैं, उस बैरियर को तोड़ने की जरूरत है। डीएम ने महिला अधिकारियों से कहा कि वह इस दिशा में कार्य करें कि अपने ऑफिस को किस तरह चाइल्ड और वूमेन फ्रेंडली बनाया जाए। ऑफिस में महिलाओं के लिए साफ-सुथरा टॉयलेट, स्तनपान कक्ष, सेनेटरी नैपकिन आदि हों। इस दौरान सीडीओ नितिका खंडेलवाल और मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मीनाक्षी जोशी ने भी अपने विचार रखे।
---
साक्षरता के लिए प्रेरित करें
डीएम डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि अधिकारी और कर्मचारी खुद के साथ ही अधीनस्थों के जरिये सभी को साक्षरता के लिए प्रेरित करें। वहीं, अगर कोई वरिष्ठ नागरिक निरक्षर मिले तो कोशिश करें कि वह कम से कम अपने हस्ताक्षर खुद कर सकें।
विज्ञापन

----
बालिकाओं को बताएं कार्यशैली
डीएम ने अधिकारियों से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर शनिवार को सम्मानित होने वाली 40 बालिकाओं को प्रशासन की कार्यप्रणाली बताने के निर्देश दिए। वहीं, महिला दिवस पर उन्हें सरकारी वाहन से उनके आवास से लाने और ले जाने को कहा। जिससे वह गर्व महसूस करें।
----
बैठक में ये रहे शामिल
एसपी सिटी श्वेता चौबे, सिटी मजिस्ट्रेट अनुराधा, मुख्य शिक्षा अधिकारी आशारानी पैन्यूली, मुख्य उद्यान अधिकारी मीनाक्षी जोशी, जिला समाज कल्याण अधिकारी हेमलता पांडेय, उप नगर आयुक्त सोनिया पंत, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास डॉ. अखिलेश मिश्र, भूमि विकास एवं भूमि संरक्षण अधिकारी अभिलाषा भट्ट, उप जिलाधिकारी मुख्यालय संगीता कन्नौजिया, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी डॉ. अल्का पांडेय आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें