फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सात प्राथमिक क्षेत्रों पर फोकस करे जीबी पंत विवि

विज्ञापन
विज्ञापन
-पंतनगर विवि के कुलपति को राज्यपाल ने दिए निर्देश
विज्ञापन


-विवि में चल रही अनुसंधान गतिविधियों को राज्यपाल ने सराहा

अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने पंतनगर विवि के कुलपति को सात प्राथमिक क्षेत्रों पर फोकस करने के निर्देश दिए। उन्होंने विवि में चल रही अनुसंधान गतिविधियों को भी सराहा।

सोमवार को लोकभवन में राज्यपाल से पंतनगर विवि कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल ने कुलपति से विवि की शैक्षणिक, शोध एवं प्रशासनिक प्रगति से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी ली। राज्यपाल ने विवि की ओर से अब तक किए जा रहे गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक कार्यों एवं अनुसंधान गतिविधियों की सराहना की तथा इसे राज्य और देश के लिए उपयोगी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल ने विवि को सात प्रमुख प्राथमिक क्षेत्रों, उन्नत गुणवत्ता बीज उत्पादन, शहद उत्पादन, मोटे अनाज (मिलेट्स), सेमीकंडक्टर, बागवानी फसलें जैसे ड्रैगन फ्रूट एवं कीवी, ड्रोन तकनीक तथा सुगंधित (एरोमा) फसलों में अनुसंधान एवं नवाचार को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने इन सभी क्षेत्रों में महिला सशक्तीकरण को विशेष रूप से केंद्र में रखने पर बल दिया। कुलपति डॉ. चौहान ने राज्यपाल को आश्वस्त किया कि विवि उनके मार्गदर्शन में इन प्राथमिक क्षेत्रों में ठोस कार्ययोजना बनाकर अनुसंधान, नवाचार और विस्तार गतिविधियों को नई दिशा देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें