फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण साबित होगी नई शिक्षा नीति

विज्ञापन
विज्ञापन
- शैक्षिक महासंघ के वेबिनार में नई शिक्षा नीति पर हुई चर्चा
विज्ञापन

विकासनगर। भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ओर से नई शिक्षा नीति के दर्शन व पृष्ठभूमि पर राज्य स्तरीय वेबिनार का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में नई शिक्षा नीति महत्वपूर्ण साबित होगी। संगठन के अध्यक्ष व श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के प्रो. बीपी श्रीवास्वत व प्रांतीय महामंत्री डॉ. अनिल नौटियाल ने पुरानी और वर्तमान शिक्षा प्रणाली के अंतर पर विस्तार से प्रकाश डाला। महासंघ की राष्ट्रीय महिला उपाध्यक्ष डॉ. अलका सूरी ने कहा कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ देश के 29 राज्यों में प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा से जुड़े 13 लाख से अधिक शिक्षकों का प्रतिनिधित्व कर रहा है। महासंघ के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार और प्रो. एचसी पुरोहित ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति दर्शन एवं पृष्ठभूमि विषय पर प्रभावशाली व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 15 अगस्त 2022 को लाल किले से बताए गए पांच संकल्प, विकसित भारत का निर्माण, गुलामी की मानसिकता से मुक्ति, सांस्कृतिक विरासत पर गर्व, एकता एवं नागरिक कर्तव्यों का पालन को साकार करने में नई शिक्षा नीति महत्वपूर्ण साबित होगी। इस अवसर पर प्रो. नरेंद्र कंडवाल, डॉ. नरेंद्र सिंह तोमर, संजय कुमार सैनी, नीरज सैनी, तेजेंद्र धीमान, डॉ. सुमन, डॉ. प्रकाश लखेड़ा, मीनाक्षी उनियाल, ममता, अनीता, संजीव कुमार सैनी, आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें