फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: ढाबे में गैस सिलिंडर फटने से मची अफरा-तफरी, कर्मी के बीड़ी जलाने से हुआ हादसा, चार घायल

Wed, 07 Dec 2022 01:06 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

ढाबा के कर्मचारी ढाबे के पीछे ही अपने कमरे में सो रहे थे। पास में कुछ गैस सिलिंडर भी रखे हुए थे। इसी बीच गैस सिलिंडर लीक हो गया। ढाबा कर्मियों में से किसी ने बीड़ी जलाई और एक सिलिंडर ने आग पकड़ ली। सिलिंडर फटते ही यहां अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
उत्तराखंड पुलिस ( प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में ढाबे के पीछे कमरे में गैस सिलिंडर लीक होने के बाद आग लगने से सिलिंडर फट गया। जिससे चार ढाबा कर्मचारी घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल में भिजवाया। जहां घायलों का उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन


घटना मंगलवार की मध्यरात्रि की है। गैस प्लांट चौकी से आगे बैरियर नंबर छह के पास, निकट प्रमिला गेस्ट हाउस गढ़वाली ढाबा के कर्मचारी ढाबे के पीछे ही अपने कमरे में सो रहे थे। पास में कुछ गैस सिलिंडर भी रखे हुए थे। इसी बीच गैस सिलिंडर लीक हो गया।

ये भी पढ़ें...Chardham: अब ऐसे होगी चारधाम हेली टिकटों की बुकिंग, कालाबाजारी रोकने के लिए दिए सीएम धामी ने निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन


ढाबा कर्मियों में से किसी ने बीड़ी जलाई, जिससे एक सिलिंडर ने आग पकड़ ली। सिलिंडर फटने से चार लोग घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। रानीपुर कोतवाली प्रभारी रमेश तंवर ने बताया कि सिलिंडर फटने से चार ढाबा कर्मचारी घायल हुए हैं, जिनकी हालत ठीक है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें