फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकासनगर: खाना बनाते समय फटा सिलिंडर, हादसे में सात लोग हुए घायल

Tue, 30 Jul 2019 12:25 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन
घायल लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विकासनगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एनफील्ड में आज सुबह गैस सिलिंडर ब्लास्ट हो गया। हादसे में सात लोग घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक आज सुबह खाना बनाते समय गैस सिलिंडर ब्लास्ट हो गया। आसपास के लोगों ने आग बुझाई।

विज्ञापन


सूचना पाकर पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। हादसे में घायल सात लोग यूपी के रहने वाले हैं। गंभीर हालत में सभी को सीएचसी विकासनगर में भर्ती कराया गया है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर देहरादून के कोरोनेशन अस्पताल तें रेफर किया गया। बताया गया कि इस ब्लास्ट में घायल लोग 40 से 80 प्रतिशत तक जले हैं।
विज्ञापन


घायल: 
गुलफाम, शाहरून, दिलदार, प्रमोद, कासिम, सोफिया और हसलीम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें