पहली बार अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में गढ़वाली फिल्म दिखाई जाएगा। फिल्म फेस्टिवल में इस फिल्म को दिखाया जाएगा।
उत्तराखंड की ब्लॉक वस्टर फिल्म सुबैरो घाम अंतरष्ट्रीय स्तर कनाडा में चमक बिखेरेगी। गढ़वाली फिल्म सुबैरो धाम का चयन कनाडा फिल्म फेस्टिवल के हो गया है। जो उत्तराखंड के लिए एक गौरव का विषय है।
सुबैरो उत्तराखंड कर पहली क्षेत्रीय भाषा की फिल्म है, जिसे राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अभूतपूर्व सफलता मिली है। राजपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में फिल्म निमात्री उर्मि नेगी ने बताया कि सुबैरो की अपार सफलता से उत्साहित हो कर वह अब पहाड़ो से पलायन जैसे गंभीर विषय पर केंद्रित अगली बडे़ बजट की महत्वकांक्षी फि ल्म का निमार्ण करेगी।
जिसमें एक बार फिर सुर सम्राट नरेंद्र सिंह नेगी के मधुर संगीत सुनने को मिलेगो। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही यह फिल्म फ्लोर पर आयेगी। इस मौके पर फिल्म के नायक बलराज नेगी, राजेंद्र, ऊषा, हेमंत आदि उपस्थित रहे।