फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल विवि: उपकेंद्र नहीं आएगा किसी काम, लगानी पड़ेगी श्रीनगर की दौड़

Wed, 16 Oct 2019 03:10 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
गढ़वाल विश्वविद्यालय - फोटो : file photo
विज्ञापन

छात्रों की सुविधा के लिए गढ़वाल सेंट्रल यूनिवर्सिटी का देहरादून स्थित उप केंद्र किसी काम नहीं आएगा। गढ़वाल विवि प्रशासन ने इस केंद्र से होने वाले सभी कामों पर फिलहाल रोक लगा दी है। विवि प्रशासन का तर्क है कि ऐसा कुछ गड़बड़ियों की शिकायत के चलते किया गया है।

विज्ञापन


गढ़वाल विवि दूर होने की वजह से दून और आसपास के छात्रों की सुविधा के लिए देहरादून में बिंदाल पुल के निकट उपकेंद्र खोला हुआ है। इस केंद्र से छात्रों की डिग्री से लेकर परीक्षा फॉर्म तक के कई काम हो जाते हैं। पिछले कुछ दिनों से गढ़वाल विवि ने इन कामों पर रोक लगा दी है।

इस वजह से छात्रों को सीधे श्रीनगर की दौड़ लगानी पड़ रही है। छात्र नेता सोनू कुमार का कहना है कि विवि ने इस उपकेंद्र की सुविधाएं और बढ़ाने के बजाए बंद कर दी हैं। उनका कहना है कि इस वजह से हर छोटे काम के लिए भी उन्हें श्रीनगर के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। 
विज्ञापन


कई बार उठा है मुद्दा, नतीजा शून्य

गढ़वाल विवि के दून स्थित उप केंद्र पर सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने का मुद्दा कई बार उठा है। विवि ने बीच में यहां कुछ वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती भी की थी लेकिन समस्या का हल नहीं हो पाया।

दून स्थित विवि के उपकेंद्र की कई शिकायतें मिली थीं। वैसे भी विवि का काम विवि में ही होता है। इसलिए हमने उपकेंद्र से होने वाले कामों पर रोक लगा दी है। कॉलेज और छात्रों को यहीं संपर्क करना होगा। -प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल, कुलपति, गढ़वाल विवि

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें