फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने फैसले से पलटा गढ़वाल विवि, अब पूर्व की भांति तीन सितंबर को होंगे छात्रसंघ चुनाव

Fri, 30 Aug 2019 02:32 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर(पौड़ी)
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एचएनबी केंद्रीय गढ़वाल विवि में छात्रसंघ चुनाव प्रक्रिया स्थगित होने से छात्रों का गुस्सा शुक्रवार को भी शांत नहीं हुआ। गुस्साए छात्र कुलपति के ऑफिस पहुंचे और नारेबाजी की। इसके बाद छात्र रजिस्ट्रार आवास के बाहर धरने पर बैठ गए। छात्रों का आक्रोश बढ़ता देख विवि ने अपना फैसला बदल लिया। अब पहले की तरह तीन सितंबर को ही छात्रसंघ चुनाव कराए जाएंगे।

विज्ञापन


गुरुवार को भी आक्रोशित छात्र नेताओं ने बिड़ला परिसर में मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. एसएन बहुगुणा का घेराव किया था। जब मुख्य नियंता प्रो. अरुण बहुगुणा चुनाव संचालन समिति के सदस्यों को चुनाव कार्यालय से बाहर ले जाने लगे, तो छात्रों ने दरवाजे बंद कर दिए थे।

गुरुवार को बिड़ला परिसर में चुनाव संचालन समिति की ओर से छात्रसंघ चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के नामों की घोषणा होनी थी, लेकिन मीडिया में यह खबर प्रकाशित हो गई कि हाईकोर्ट ने विवि की नियमावली के अनुसार तीन माह के अंदर छात्र परिषद के चुनाव कराने के आदेश दिए हैं। दोपहर तक विवि को अधिवक्ता के माध्यम से हाईकोर्ट के आदेश की भी जानकारी मिल गई।
विज्ञापन


शाम को विवि के कुलसचिव डा. एके झा ने आदेश जारी करते हुए चुनाव प्रक्रिया रोकने के निर्देश दिए। कुलसचिव का पत्र मिलने के बाद शाम चार बजे मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. बहुगुणा ने चुनाव प्रक्रिया स्थगित कर दी। जब छात्रों को इसका पता चला, तो उन्होंने चुनाव कार्यालय में घुसकर मुख्य चुनाव अधिकारी का घेराव कर दिया। छात्रों का गुस्सा देखते हुए व्हाट्सएप से कोर्ट के आदेश की प्रति मंगवाई गई, जो उनको व्हाट्सएप के माध्यम से दे दी गई। लेकिन छात्र इस पर भी पहले संतुष्ट नहीं हुए। उनका कहना था कि कोर्ट ने छात्रसंघ चुनाव निरस्त करने को नहीं कहा है, इसलिए इस प्रक्रिया को रोका न जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें