फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव प्रक्रिया पर लगी रोक, छात्रों में भड़का आक्रोष

Fri, 30 Aug 2019 08:20 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी
विज्ञापन
गढ़वाल विवि में छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गढ़वाल विश्वविद्यालय के तीनों परिसरों में कुलसचिव ने छात्रसंघ चुनाव पर रोक लगा दी है। चुनाव को लेकर दायर जनहित याचिका पर हाईकोर्ट का लिखित आदेश आने तक यह रोक लगाई गई है। इसके बाद चुनाव पर फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन


गढ़वाल विवि के पौड़ी, टिहरी और चौरास परिसर में छात्रसंघ चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। इसके तहत नामांकन पूरे हो चुके हैं। तीन सितंबर को तीनों परिसर में छात्रसंघ चुनाव होने हैं।

इसके बाद छह सितंबर को छात्र महासंघ के चुनाव कराए जाने हैं, जिनमें सभी संबद्ध महाविद्यालयों के विश्वविद्यालय प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। बृहस्पतिवार को गढ़वाल विवि के कुलसचिव प्रो. एके झा ने तीनों परिसर निदेशकों को छात्रसंघ चुनाव पर रोक के आदेश जारी कर दिए।
विज्ञापन


इसमें बताया गया है कि अमित पांडेय की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। इसमें कहा गया है कि गढ़वाल विवि में हो रहे छात्रसंघ चुनाव विवि के एक्ट और नियमावली के तहत सही नहीं है।

इस याचिका पर हाईकोर्ट ने कुछ आदेश जारी किए हैं, जिसकी सर्टिफाइड कॉपी अभी विवि को प्राप्त नहीं हुई है। आदेशों के इंतजार में फिलहाल छात्रसंघ चुनाव पर रोक लगाई गई है। अब हाईकोर्ट के आदेश आने के बाद उसी हिसाब से पूरी चुनाव प्रक्रिया का पुनरीक्षण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें