फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली से पहले गढ़वाल विवि के 70 आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं होंगी समाप्त, पीछे है ये वजह

Thu, 01 Nov 2018 08:31 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
hnb university
विज्ञापन

गढ़वाल विवि प्रशासन ने विश्वविद्यालय में तैनात करीब 70 आउटसोर्स कर्मचारियों को बाहर करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में कुलसचिव ने रिपोर्ट स्वीकृति के लिए कुलपति को भेज दी है। स्वीकृति मिलते ही आवश्यकता से अधिक आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी जाएंगी। विवि ने इस निर्णय के पीछे आर्थिक तंगी का कारण बताया है।  

विज्ञापन


गढ़वाल विवि में एक नवंबर से करीब 70 आउटसोर्स कर्मचारियों का सेवा विस्तार नहीं हो पाएगा। विवि में वर्तमान समय में 400 से अधिक आउटसोर्स कर्मचारी तीनों परिसरों के विभिन्न विभागों व प्रशासनिक भवन में तैनात हैं। घोर आर्थिक तंगी के चलते विवि प्रशासन कर्मचारियों को वेतन देने में असमर्थता जता रहा है। हालांकि कुछ विभागों में आवश्यकता से अधिक आउटसोर्स कर्मचारियों के नियुक्त किए जाने की बात भी कही जा रही थी।

विवि प्रशासन ने आउटसोर्स कर्मचारियों की यथास्थिति स्पष्ट करने के लिए कमेटी का गठन भी किया था। कमेटी की रिपोर्ट के बाद विवि प्रशासन ने 70 आउटसोर्स कर्मचारियों को आवश्यकता से अधिक बताया है। इस संबंध में रिपोर्ट कुलपति को सौंप दी गई है। कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने बताया कि कुलसचिव की रिपोर्ट उन्हें प्राप्त हो गई है। जल्द ही इस पर निर्णय लिया जाएगा।  
विज्ञापन

 

विज्ञापन

विवि प्रशासन ने की असि. प्रोफेसरों की वरिष्ठता सूची जारी

गढ़वाल विवि प्रशासन ने विवि में तैनात असिस्टेंट प्रोफेसरों की वरिष्ठता सूची जारी कर दी है। जल्द ही एसोसिएट प्रोफेसर व प्रोफेसर की वरिष्ठता सूची भी जारी कर दी जाएगी। विवि में शिक्षकों की वरिष्ठता निर्धारण को लेकर लंबे समय से मांग की जा रही थी।  

गढ़वाल विवि में शिक्षकों की वरिष्ठता निर्धारण लंबे समय से चर्चाओं में है। विवि के एक वरिष्ठ प्रोफेसर वरिष्ठता संबंधी मामले में कोर्ट भी गए थे। हालांकि विवि प्रशासन वरिष्ठता को लेकर किसी शिक्षक के कोर्ट जाने की बात से साफ इंकार कर रहा है।

विवि शिक्षक एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. आरएस नेगी ने बताया कि पिछले जून माह में एसोसिएशन ने शिक्षकों की वरिष्ठता निर्धारित किए जाने की मांग की थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए मंगलवार देर शाम विवि प्रशासन ने विवि में कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसर की वरिष्ठता सूची जारी कर दी है। इस वरिष्ठता सूची में करीब 102 शिक्षक शामिल हैं। सूची में शिक्षकों की नियुक्ति तिथि के साथ ही सेवानिवृत्ति की तिथि भी अंकित की गई है।

विवि प्रशासन का कहना है कि वरिष्ठता सूची को लेकर यदि किसी शिक्षक को कोई आपत्ति है तो वह सूची जारी होने के 10 दिनों के भीतर आपत्ति दर्ज करा सकता है। विवि के कुलसचिव डा. एके झा ने बताया असिस्टेंट प्रोफेसरों की वरिष्ठता सूची सभी डींस को मेल के माध्यम से भेज दी गई है। यदि किसी को वरिष्ठता सूची से संबंधित कोई शिकायत है तो वह आपत्ति दर्ज करा सकता है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें