फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: तंबाकू, गुटके और पान मसाले की बिक्री पर लगा बैन, डीएम ने जारी किए आदेश

Thu, 01 Nov 2018 08:31 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
तंबाकू उत्पाद
विज्ञापन

लोगों के स्वास्थ्य को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से जारी किए गए आदेश का अनुपालन करते हुए जिला प्रशासन ने पूरे जनपद में एक साल के लिए तंबाकू और निकोटीन युक्त गुटके व पान मसाले की बिक्री पर रोक लगा दी है। सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को इस आदेश को सख्ती से पालन कराने के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन


 जिलाधिकारी दीपक रावत ने इस संबंध खाद्य सुरक्षा विभाग, चिकित्सा, पुलिस और अन्य संबंधित अधिकारियों को जारी किए गए आदेश में कहा कि लोगों के स्वास्थ्य को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने किसी भी प्रकार के तंबाकू, निकोटीन युक्त गुटखा और पान मसाला के उपयोग को हानिकारक माना है।

खाद्य सुरक्षा आयुक्त की ओर से गाइड लाइन जारी कर ऐसे पदार्थों की बिक्री को प्रतिबंधित करने की निर्देश दिए थे। जिलाधिकारी ने इन आदेशों का अनुपालन करते हुए ऐसे पदार्थों की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगा दी है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने बताया कि फिलहाल यह रोक एक साल तक के लिए लगाई गई है। कहीं भी इस तरह के खाद्य पदार्थ बेचे जाने कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने लोगों से भी सहयोग की अपील की है।

सार्वजनिक स्थलों पर नहीं रुक सका धूम्रपान 

तंबाकू और निकोटीन से युक्त खाद्य पदार्थों की बिक्री पर जिला प्रशासन ने रोक तो लगा दी है, लेकिन देखना होगा कि  व्यवहारिक तौर पर यह कहां तक लागू हो सकता है। इससे पहले सार्वजनिक स्थल पर धूम्रपान करने के मामले में पारित किया गया आदेश हवा उड़ा दिया गया है।

इस आदेश के अंतर्गत सार्वजनिक स्थल पर धूम्रपान करने पर जुर्माना लगाने का प्रावधान है, लेकिन जिन भी सरकारी विभागों पर इस आदेश का अनुपालन कराने की जिम्मेदारी है, वह इसका पालन नहीं करा सके।

आज भी पहले की तरह सार्वजनिक स्थलों पर लोगों को धूम्रपान करते हुए देखा जा सकता। पिछले दिनों रानीपुर कोतवाली में धूम्रपान करने पर एक हेड कांस्टेबल पर एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने जुर्माना लगाया था। कई सरकारी दफ्तरों में कर्मचारी व अधिकारी धूम्रपान करते देखे जा सकते हैं लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। 
विज्ञापन

स्कूलों के पास बिक रहा तंबाकू

स्कूलों, कॉलेजों और अन्य शिक्षिण संस्थानों के समीप तंबाकू और सिगरेट आदि न बेचे जाने के आदेशों का भी अनुपालन नहीं हो रहा है। शिवालिकनगर पालिका के समीप आदर्श विद्यालय के पास ही सिगरेट और तंबाकू आदि बेचे जाते हैं।

वहीं ऋषिकुल आयुर्वेदिक कालेज, गुरुकुल कांगड़ी विवि, एसएमजेएन पीजी कॉलेज, ऋषिकुल विद्यापीठ आदि शिक्षण संस्थानों के समीप तंबाकू और  निकोटीन युक्त गुटखा और पान मसाला धड़ल्ले से बेचा जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें