शोध पत्रिका का किया विमोचन
गढ़वाल विवि के ग्रामीण एवं अभियन्त्रिकी विभाग की शोध पत्रिका माउंटेन रिसर्च के विशेषांक का दीक्षांत समारोह में विमोचन किया गया। कुलपति, कुलाधिपति व विशिष्ट अतिथि ने पत्रिका के प्रकाशन पर विभाग को बधाई दी।
दीक्षांत समारोह में दिखी पहाड़ी संस्कृति की झलक
समारोह में पहली बार पहाड़ी संस्कृति की झलक देखने को मिली। दीक्षांत समारोह में पूर्व से चली आ रही गाउन पहनने की परंपरा को इस बार विवि ने अलविदा कर पारंपरिक संस्कृति के अनुरूप विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की। मौके पर उपाधि लेने पहुंचे छात्र-छात्राए आकर्षक पहाड़ी वेशभूषा के साथ ही पहाड़ी टोपी व गले में रंग-बिरंगे पटके को पहने हुए दिखे।
ज्योति और मनीष शिवांशु को मिले पांच-पांच गोल्ड मेडल
गढ़वाल विवि के दीक्षांत समारोह में वर्ष 2022-24 शैक्षणिक सत्र की संस्कृत विषय की छात्रा ज्योति और सत्र 2023-25 के संस्कृत विषय के छात्र मनीष शिवांशु को पांच-पांच गोल्ड मेडल मिले। संस्कृत विषय में टॉप रहने पर उन्हें विषय के गोल्ड मेडल के साथ ही दानदाताओं द्वारा संस्कृत विषय के टॉपर छात्रों को दिए जाने वाले गोल्ड मेडल शामिल हैं।