फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह: 418 छात्र-छात्राओं को मिली डिग्री, बेटियों ने जीते सबसे ज्यादा गोल्ड मेडल

Mon, 02 Dec 2019 09:16 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर(पौड़ी)

सार

  • दीक्षांत समारोह में 45 में से 39 स्वर्ण पदक छात्राओं को
विज्ञापन
गढ़वाल विवि दीक्षांत समारोह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एचएनबी गढ़वाल विवि के दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक हासिल करने में इस बार भी बेटियां आगे रहीं। 45 स्वर्ण पदकों में से 39 स्वर्ण पदक बेटियों को मिले। गत वर्ष के दीक्षांत समारोह में भी बेटियां सोना झटकने में आगे रही थीं।

विज्ञापन


गत वर्ष 57 में से 44 स्वर्ण पदक बेटियों ने हासिल किए थे। बेटियों की सफलता पर मानव संसाधन विकास मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी प्रफुल्लित नजर आए। उन्होंने बेटियों को बधाई देते हुए देश-प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। 

रविवार को स्वामी मनमंथन प्रेक्षागृह में संपन्न गढ़वाल विवि के सातवें दीक्षांत समारोह में छात्राएं स्वर्ण पदक लेने में आगे रही। जहां विवि के 45 में से 39 स्वर्ण पदक छात्राओं के हिस्से में गए, वहीं दानदाताओं की ओर से दिए गए 15 में से 14 स्वर्ण पदक भी छात्राओं को मिले।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

छात्राएं हर साल आगे आ रही हैं

एचएनबी केंद्रीय गढ़वाल विवि की प्रथम महिला कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल का कहना है कि बालिकाएं आज हर क्षेत्र में आगे हैं। यह बालिकाओं की लगन और मेहनत का ही परिणाम है कि वह विवि की टॉपर्स बनीं। गढ़वाल विवि की छात्राएं हर साल आगे आ रही हैं

रश्मि ने पाए पांच गोल्ड मेडल
बिड़ला परिसर की एमए संस्कृत की छात्रा रश्मि डोभाल को पांच स्वर्ण पदक मिले। इनमें गढ़वाल विवि, श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति, सावित्री देवी, राम प्रपन्नाचार्य संस्कृत ट्रस्ट और डा. डीएन शास्त्री स्मृति स्वर्ण पदक शामिल हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें