फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: हाईवे किनारे खाली की जा रहीं कूड़े की गाड़ियां

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

II
I
I
I
Iकारगी ट्रांसफर स्टेशन पर फैला कूड़ा स्वच्छता अभियान पर लगा रहा दाग
I

Iस्वच्छता रैंकिंग बेहतर करने के लिए जहां नगर निगम जोर लगा रहा है, वहीं कारगी ट्रांसफर स्टेशन पर फैला कूड़ा निगम की किरकिरी करा रहा है। यहां हाईवे के किनारे ही कूड़े की गाड़ियां खाली कराई जा रही हैं। इससे कूड़ा हाईवे पर फैल रहा है।
I
Iनगर निगम का कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन कारगी में बिंदाल नदी और हरिद्वार बाईपास (नेशनल हाईवे) के किनारे बनाया गया है।यहां मैकेनाइज्ड ट्रांसफर स्टेशन बनाया जा रहा है। इसके चलते सड़क के दूसरी ओर ट्रांसफर स्टेशन चलाया जा रहा है। आधे शहर से कूड़ा एकत्र कर गाड़ियां यहां कूड़ा एकत्र करती हैं। यहां से बड़े वाहनों से कूड़े को शीशमबाड़ा प्लांट भेजा जाता है।
विज्ञापन

I
I
I
Iपिछले कुछ दिनों से यह व्यवस्था लोगों के लिए परेशानी बन गई है। यहां सड़क पर कूड़ा फैला रहता है। गंदगी से लोगों का जीना मुहाल है। दूसरी ओर हाईवे पर जाम भी लग रहा है। जाम से परेशान पुलिस ने दो दिन पूर्व कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन से एक चालक को हिरासत में भी लिया था। बाद में नगर निगम के अधिकारियों के हस्तक्षेप से मामले का निस्तारण हुआ।
I
I
I
I
I
Iतीन-तीन घंटे तक करना पड़ता है इंतजार
I
Iकूड़ा ट्रांसफर स्टेशन पर तेजी से गाड़ियों को खाली नहीं कराया जा रहा है। एक गाड़ी को खाली करने में तीन-तीन घंटे का समय लग रहा है। इससे वार्डों में भी गाड़ियां नहीं जा पा रही हैं। गाड़ी चालक घंटों तक लाइन में खड़े रहते हैं।
विज्ञापन

I
I
I
I
I
Iकंपनियों को निर्देश हैं कि मौके पर सफाई रखी जाए। मैकेनाइज्ड ट्रांसफर स्टेशन का काम तेजी से चल रहा है। इसके शुरू होते ही समस्या दूर हो जाएगी। शीशमबाड़ा कूड़ा पहुंचाने के लिए नौ काम्पेक्टर लगाए गए हैं।
- नमामि बंसल,
नगर आयुक्तI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें