फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: तीन दिन से सर्वर में दिक्कत, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र अटके

विज्ञापन
विज्ञापन
Iपार्षदों ने मेयर से मिलकर की शिकायत, समाधान की उठाई मांग
विज्ञापन

I

Iनगर निगम के स्वास्थ्य अनुभाग में पिछले तीन दिन से सर्वर में दिक्कत आ रही है। इससे लोगों के जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र नहीं बन पा रहे हैं। पार्षदों ने मेयर को पत्र देकर समस्या के समाधान की मांग की है।I
Iनगर निगम में जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए रोजाना करीब 100 लोग आवेदन करते हैं। प्रमाणपत्र वेबसाइट के माध्यम से जारी किए जाते हैं। पिछले तीन दिन से सर्वर डाउन होने से वेबसाइट नहीं चल रही है। इससे प्रमाणपत्र अटक गए हैं। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। करीब 500 लोगों के प्रमाणपत्र अटके हुए हैं। पार्षद भूपेंद्र कठैत, विमल उनियाल, अमिता सिंह और विशाल कुमार ने मेयर सौरभ थपलियाल से बात की।I
विज्ञापन

Iपार्षदाें ने परेशानी को दूर करने के साथ ही सभी चारों जोनल कार्यालयों में नियम सरल करने की भी मांग की। ताकि, लोगों को सुविधा का लाभ मिल सके और उन्हें निगम के चक्कर न काटने पड़ें।
विज्ञापन

I
Iजोनल कार्यालयों में भी बनाए जाते हैं प्रमाणपत्रI
Iनगर निगम के चार जोनल कार्यालय हैं। इनमें भी प्रमाणपत्र बनाए जाते हैं, लेकिन समस्या यह है कि प्रमाणपत्र को फाइनल करने के लिए ओटीपी नगर निगम के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी के नंबर पर आता है। यहां से ओटीपी बताया जाता है तब जाकर कार्रवाई आगे बढ़ती है। इस पूरी प्रक्रिया में कर्मचारियों को परेशानी झेलनी पड़ती है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें