फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः 200 करोड़ की शादी के बाद औली में फैली गंदगी साफ, हटाया 300 क्विंटल कचरा

Mon, 01 Jul 2019 05:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
सफाई का दावा - फोटो : ANI
विज्ञापन

उत्तराखंड के मनोहारी पर्यटन स्थल औली में गुप्ता परिवार की शादी के बाद जो गंदगी फैली थी वह अब जाकर साफ हो पाई है। दावा किया जा रहा है कि अब औली पूरी तरह से साफ हो गया है। 

विज्ञापन


बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के गुप्ता परिवार के सदस्य की औली में हुई हाई प्रोफाइल शादी मीडिया में लंबे समय तक छाई रही। शादी समारोह 18 से 22 जून तक चले। इसके बाद वहां पर गंदगी का अंबार लग गया था। 



जोशीमठ नगर निगम में सफाई विभाग के अनिल कुमार का कहना है कि हमने सफाई का काम 13 जून को शुरू किया था और यह अब खत्म हो पाया है। अब औली पूरी तरह से साफ है। 300 क्विंटल से ज्यादा कचना साफ किया गया। इस काम में कुछ रुकावटें आईं लेकिन फिर भी काम हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें