फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पारंपरिक रीति-रिवाजों से पांच कन्याओं का कराया विवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सेलाकुई। श्रीश्री बदरी-केदारनाथ सेवा ट्रस्ट की ओर से सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पांच कन्याओं का विवाह कराया गया। पंडित ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार वरमाला और सात फेरों की रस्मों को पूरा कराया। कार्यक्रम में पहुंचे विधायक सहदेव पुंडीर और जिलाध्यक्ष मीता सिंह ने नवविवाहित को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि निर्धन कन्याओं के विवाह जैसे सेवा कार्य समाज में एक सशक्त संदेश देता हैं। इस तरह के आयोजनों से समाज में सहयोग और सहानुभूति की भावना को बल मिलता है। वहीं ट्रस्ट की संरक्षक सरिता गौड़ ने कहा कि निर्धन कन्याओं के विवाह में योगदान देना सबसे बड़ा पुण्य है, जिससे न केवल सामाजिक उत्तरदायित्व निभाया जाता है, बल्कि आत्मिक संतोष भी प्राप्त होता है। इस मौके पर दुष्यंत बडोला, मोहनी जोशी, बिना पोखरियाल, पूनम पंवार, गीता मौर्य, राजेश्वरी, पूजा नौटियाल, भगत बहादुर, महेंद्र, नवीन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें