फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: बढ़ते क्राइम पर डीएम सख्त, अब धोखाधड़ी कर जमीन बेचने वालों पर लगेगा गैंगस्टर

Tue, 28 Feb 2023 05:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

जिलाधिकारी ऋषिपर्णा सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की शिकायतें सुन रही थीं। इस दौरान 92 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनमें से कई का मौके पर ही निस्तारण हुआ।
विज्ञापन
देहरादून की डीएम सोनिका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिलाधिकारी सोनिका ने धोखाधड़ी कर जमीन बेचने वालों पर गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई करने के निर्देश पुलिस और उप जिलाधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि विकासनगर में ऐसे मामले अधिक आ रहे हैं। एसडीएम विकासनगर को निर्देशित किया कि उनके क्षेत्र में जो भी भूमि संबंधी मामले हैं, उनकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

विज्ञापन


सोमवार को जिलाधिकारी ऋषिपर्णा सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की शिकायतें सुन रही थीं। इस दौरान 92 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनमें से कई का मौके पर ही निस्तारण हुआ। अधिकांश शिकायतें भूमि विवाद, सड़क निर्माण, पेंशन, धोखाधड़ी, विद्युत, नक्शा दिलवाने, पानी की निकासी संबंधी थे। विकासनगर के छरबा की गोरखा बस्ती में ग्राम समाज भी भूमि पर कब्जा और अवैध प्लाटिंग की शिकायत पर डीएम ने एसडीएम विकासनगर और एमडीडीए के अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।

आय प्रमाण पत्र नहीं बनने की शिकायत पर एसडीएम विकासनगर एवं ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को कार्यवाही कर अवगत कराने को कहा। कालसी में सड़कों के गड्ढों की शिकायत पर लोनिवि को कार्यवाही करने के लिए कहा। वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायत पर पुलिस विभाग को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। सेलाकुई में गन्ना तौल में अनियमितता की शिकायत पर विभाग के अधिकारियों को जांच कराकर रिपोर्ट देने को कहा। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ. शिव कुमार बरनवाल, खंड विकास अधिकारी सहसपुर वरुणा अग्रवाल (आईएएस), जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, सीओ नीरज सेमवाल, तहसीलदार सदर सोहन सिंह रांगड़, सहायक नगर अधिकारी नगर निगम एसपी जोशी और एमडीडीए के अफसर मौजूद रहे
विज्ञापन


अस्पतालों को सीआरएस पोर्टल से जोड़ने के निर्देश
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी निजी और शासकीय चिकित्सालयों को सीआरएस पोर्टल पर एड करते हुए लाॅगिन जारी किया जाए। बताया गया कि जनपद के 144 निजी चिकित्सालयों को पोर्टल में एड कर लिया गया है। एक जनवरी से जन्म-मृत्यु के पंजीकरण ऑनलाइन दर्ज करने के निर्देश शासन ने दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें