राजधानी देहरादून की सड़कों पर डीजल से चलने वाले 10 साल पुराने विक्रम संचालकों के लिए बीएस-6 मॉडल की सीएनजी, पेट्रोल संचालित और मैजिक गाड़ियों के नए परमिट के लिए आवेदन करने का आज अंतिम मौका है।
विज्ञापन
आरटीओ (प्रशासन) सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि बुधवार को संभागीय परिवहन प्राधिकरण की ओर से स्वीकृत 18 मार्गों पर मैजिक गाड़ियों के संचालन को लेकर आमजन के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन स्वीकार करने के साथ ही 31 मार्च को गाड़ियों के परमिट जारी किए जाएंगे।
बता दें कि डीजल से चलने वाले 10 साल पुराने विक्रमों को सड़कों से बाहर किया जाना है और उनकी जगह नई सीएनजी बीएस-6 मॉडल की गाड़ियों को संचालित किया जाना है। इसके लिए परिवहन विभाग की ओर से पहले उन विक्रम संचालकों को परमिट जारी किया जा रहा है, जिनकी गाड़ियां पहले से ही चल रही हैं।