सत्यापन न होने पर उठे सवाल
अमन विहार में विक्रम शर्मा कई वर्षों से परिवार के साथ रह रहा था। इसके बावजूद उसका पुलिस सत्यापन न होने पर सवाल उठे। इसके जवाब में एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि उस पर झारखंड में मामले दर्ज थे। कई मामलों में वह बरी हो गया था। उत्तराखंड में उस पर एक भी प्राथमिकी दर्ज नहीं है। देहरादून में भी वह प्रदेश की स्थानीय अपनी बाजपुर की आईडी लगाकर रह रहा था। सत्यापन अभियान में आमतौर पर प्रदेश के बाहर से यहां रह रहे लोगों पर फोकस रहता है।