फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड: पांच आरोपियों के घरों में कुर्की के नोटिस चस्पा, करीबियों से की पूछताछ

Wed, 15 Apr 2026 09:05 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

सभी आरोपियों को एक महीने के भीतर आत्मसमर्पण करने का समय दिया गया है। यदि तय अवधि में आरोपी कोर्ट में पेश नहीं होते हैं तो उनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
देहरादून में हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी मॉल में 13 फरवरी को हुई झारखंड के गैंगस्टर विक्रम शर्मा की हत्या के मामले में पुलिस ने फरार आरोपियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। नामजद छह आरोपियों में से पांच के घरों पर कुर्की के नोटिस चस्पा किए गए हैं जबकि एक आरोपी का ठिकाना अभी पुलिस को नहीं मिल पाया है।

विज्ञापन


एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि सभी आरोपियों को एक महीने के भीतर आत्मसमर्पण करने का समय दिया गया है। यदि तय अवधि में आरोपी कोर्ट में पेश नहीं होते हैं तो उनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। हत्याकांड की जांच में जुटी देहरादून पुलिस की टीमें काफी समय से झारखंड में डेरा डाले हुए हैं।

पुलिस वहां स्थानीय इनपुट के आधार पर लगातार दबिश दे रही है लेकिन अभी तक आरोपियों का कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग पाया है। जांच के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपियों अंकित और विशाल से जुड़ी दो युवतियों से भी पूछताछ की है जो दोनों की गर्लफ्रेंड बताई जा रही हैं।
विज्ञापन


Rishikesh: मस्तराम घाट पर स्नान के दौरान गंगा में डूबा अल्मोड़ा का युवक, एसडीआरएफ ने बरामद किया शव

विज्ञापन

पुलिस को शक है कि आरोपियों के ठिकानों या उनकी गतिविधियों के बारे में इनसे अहम जानकारी मिल सकती है। सूत्रों के मुताबिक दोनों ने ही पुलिस को बयान दिया है कि लंबे समय से वह आरोपियों के संपर्क में नहीं हैं।

बता दें कि 13 फरवरी को राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी मॉल में दिनदहाड़े विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद से ही गोली मारने वाले बदमाशों समेत छह आरोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें