फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर विक्रम हत्याकांड: नया खुलासा; बिना पृष्ठभूमि जांचे एक अफसर की संस्तुति पर बन गया असलहा का लाइसेंस

Wed, 18 Feb 2026 10:39 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

बीते दिनों झारखंड के गैंगस्टर विक्रम शर्मा की देहरादून में हत्या हो गई थी। इसके बाद से ही लाइसेंसी हथियार दिलाने की प्रक्रिया भी सवालों में थी। अब इस मामले में पुलिस ने खुलासा किया है।
विज्ञापन
देहरादून में हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के गैंगस्टर विक्रम शर्मा की हत्या हो चुकी है। झारखंड के जमशेदपुर में जुर्म की दुनिया में बदनाम रहने वाला विक्रम उत्तराखंड में बड़ी ही चतुराई से अपने को साफ छवि का दर्शाने में जुटा हुआ था। उसके वे हर काम यहां के अफसरों और नेताओं ने किए जो एक साफ छवि वाले कारोबारी के हो जाते हैं। पहले उसके स्टोन क्रशर को अनुमति की बात चर्चाओं में आई तो अब लाइसेंसी हथियार दिलाने की प्रक्रिया भी सवालों में है।

विज्ञापन


विक्रम शर्मा को 2022-23 में ऊधमसिंह नगर जिले से हथियार के लिए लाइसेंस मिला था। बताया जा रहा है कि यह लाइसेंस उसे एक अफसर की संस्तुति पर दिया गया था। जाहिर है कि लाइसेंस से पहले प्रक्रिया के अनुसार पुलिस की रिपोर्ट ली गई होगी।

ऊधमसिंह नगर में उसका आपराधिक इतिहास नहीं था तो अफसर ने भी अपने हस्ताक्षर कर फाइल को जिलाधिकारी के पास भेज दिया। इस प्रक्रिया में उसकी पृष्ठभूमि को नहीं देखा गया। जबकि लाइसेंस जारी होने के पांच साल पहले ही वह देहरादून से झारखंड पुलिस के हाथों गिरफ्तार किया गया था। यह बात मीडिया और सोशल मीडिया में आई थी कि वह कुख्यात अपराधी है।
विज्ञापन


कोर्ट परिसरों को बम से उड़ाने की धमकी: ई-मेल की जांच के लिए STF में विशेष टीम गठित, सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश

विज्ञापन

बावजूद इसके उसकी जान को खतरा मानते हुए लाइसेंस जारी कर दिया गया। सूत्रों के मुताबिक उसका चरित्र प्रमाणपत्र बनाने में भी बड़ा खेल किया गया। इसमें प्रशासनिक अफसरों की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान उठ रहे हैं। यह सब उस वक्त हुआ जब वह महज एक साल पहले 2021 में ही जेल से छूटकर उत्तराखंड आया था। सूत्रों ने बताया कि हत्याकांड की जांच में भी इन सब पहलुओं की जांच भी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें