कुख्यात गैंगस्टर सुनील राठी से नजदीकी चर्चित प्रॉपर्टी डीलर को भारी पड़ेगी। एसटीएफ के हत्थे चढ़े शूटरों से राज खुला। पूर्व में चर्चित हत्याकांड में डीलर जेल जा चुका है।
स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के हत्थे चढ़े पौड़ी जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर सुनील राठी के दो शूटरों से हरिद्वार के एक विवादित प्रॉपर्टी डीलर का कनेक्शन भी निकलकर सामने आ गया है। एसटीएफ की प्रारंभिक जांच में राठी से प्रॉपर्टी डीलर की नजदीकी और लगातार संपर्क में रहने का खुलासा हुआ। डीलर अब एसटीएफ के रडार पर आ गया है। जल्द ही उस पर शिकंजा कस सकता है।
एसटीएफ के मुताबिक, बृहस्पतिवार देर रात भानू चौधरी निवासी मील्स न्यू कॉलोनी थाना सदर सहारनपुर और पारस निवासी प्रेमपुरी थाना कोतवाली मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया था। दोनों से दो अवैध पिस्तौल, कारतूस व कार बरामद की थी। एसटीएफ ने खुलासा किया कि आरोपी पारस पूर्व में मुख्तार असांरी व संजीव जीवा गैंग का प्रमुख शूटर रह चुका है।