फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: भाजपा ने दी दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार साकेती को श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


देहरादून। भाजपा परिवार ने शनिवार को विचार पत्रिका देवकमल के संपादक एवं वरिष्ठ पत्रकार साहित्यकार दिवंगत राम प्रताप मिश्रा साकेती को भावभीनी श्रद्धांजली दी। इस अवसर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने साकेती के देहावसान को पत्रकारिता, साहित्य जगत के साथ पार्टी विचार प्रवाह की भी अपूर्णनीय क्षति बताया।
विज्ञापन


आकस्मिक निधन के उपरांत शनिवार को पार्टी प्रदेश मुख्यालय में हुए उनके योगदान को याद कर श्रद्धांजलि सभा हुई। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष भट्ट एवं प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार के साथ बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावांजलि दी। प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा, संगठन उनके समर्पण भाव से दिए गए अतुलनीय योगदान हमेशा याद रखेगा। वह श्रेष्ठ पत्रकार और विद्वान होने के बावजूद बहुत ही सरल और परम स्नेही भाव के धनी थे। प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने कहा, देवभूमि में भाजपा उनके योगदान को कभी नहीं भूल सकती है। इस दौरान स्व. साकेती की बहन सोनिया मिश्रा, नाती आशीष मिश्रा, आयुष मिश्रा, आकाश मिश्रा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें