अब एक बार फिर पुलिस ने राजबाला के स्टे अरेस्ट को खारिज करने के लिए कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया है। अगर कोर्ट स्टे अरेस्ट को खारिज कर देती है तो पुलिस के लिए राठी की मां को गिरफ्तार कर शिकंजा कसना आसान होगा। एसपी देहात नवनीत सिंह ने बताया कि स्टे अरेस्ट खारिज करवाने के लिए कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया गया है।
जेल के बाहर गैंगवार मामले में राठी, अमित भूरा समेत सचिन खोखर और उसके भाई रॉबिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर उस दौरान जेल भेज दिया था, लेकिन आज तक पुलिस रॉबिन को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। रॉबिन पर एक के बाद एक केस दर्ज किए गए, लेकिन गिरफ्तारी नहीं हो पाई।
माना जाता है कि राठी और उसके सभी गुर्गों के जेल में बंद होने के बाद पूरा काम रॉबिन ही देख रहा है। जिस समय राठी की मां राजबाला ने चुनाव लड़ा था, उस दौरान पूरा मैनेजमेंट उसी ने संभाला था। पुलिस को आज तक कोई ऐसी सूचना नहीं मिल पाई है, जिससे यह पता चल सके कि रॉबिन आखिर कहां है और किन-किन लोगों के संपर्क में है।