चिह्नित परिवार आवंटित धन
1. 150 - सात लाख
2. 150 से 300 तक - 12 लाख
3. 300 से 500 तक - 15 लाख
4. 500 से अधिक - 20 लाख
प्लास्टिक टाइल्स मेकिंग मशीन की क्षमता करीब दो घंटे में 100 किग्रा प्लास्टिक से टाइल्स बनाने की होगी। टाइल्स निर्माण की लागत आंकने के बाद उसका रेट तय होंगे। ये टाइल्स बाजार में बेचने की बजाए ग्राम पंचायतों को ही बेची जाएंगी।
स्वच्छ भारत अभियान (ग्रामीण) के अंतर्गत 143 गांवों की डीपीआर तैयार की गई है जो शासन से अनुमोदित हो गई है। 40 गांवों में काम के लिए बजट भी जारी हो गया है। कूड़े से उत्पाद बनाने का काम गांवों में ही किया जाएगा। मॉडल के तौर पर लालपुर में टाइल्स मेकिंग मशीन लगेगी।
- हिमांशु जोशी, परियोजना निदेशक, स्वजल।